बिहार: जन सुराज पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर लड़ेगे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव
पटना, रविवार, 05 जुलाई 2026। जन सुराज पार्टी ने बिहार में 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को प्रशांत किशोर को अपना प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कोर कमेटी की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा तथा मतों की गिनती तीन अगस्त को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।
जनता जनशक्ति दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पहले ही इस उपचुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हुई थी। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है, लेकिन पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। खबरों के अनुसार, भाजपा अजय आलोक, नील रतन घोष और अजीत कुमार लाली जैसे नेताओं के नामों पर विचार कर रही है। किशोर की पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
