24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर

img

निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर वैश्विक स्तर पर एक साथ प्रीमियर होगा। मेकर्स के अनुसार, दो भागों में बनाई जा रही इस महागाथा का उद्देश्य भारत के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक रामायण को भव्य सिनेमाई प्रस्तुति, भावनात्मक गहराई और अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है। ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म विश्वभर में आईमैक्स प्रारूप में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली, 2027 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement