तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेंगापल्ली के पास शनिवार को एक कार के सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विजय (30), उनकी पत्नी थेनमोझी (26) और कुमार (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आठ लोगों का यह समूह तिरुत्तनी से ऊटी घूमने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब कार चालक व्यस्त राजमार्ग पर एक टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान कार सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से जा टकराई। कार में सवार आठ लोगों में चार पुरुष और चार महिलाएं थीं। हादसे में दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों और एंबुलेंस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायलों को उथुकुली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले थेनमोझी ने दम तोड़ दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि तीन अन्य का तिरुपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पेरुंदुरई सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उथुकुली पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
