दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का करीब 22 लाख रुपये मूल्य के रत्नों से भरा बैग कथित तौर पर चोरी करने के मामले में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह चोरी 15 जुलाई को मध्य दिल्ली के रानी झांसी रोड के पास हुई। जयपुर के एक रत्न कारोबारी ने पुलिस को बताया कि करोल बाग से दरियागंज जाते समय ई-रिक्शे में यात्रा के दौरान उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें कीमती रत्नों की नौ थैलियां थीं। इस संबंध में डीबीजी रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर 17 जुलाई को धौला कुआं के पास से 19 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विक्की सोलंकी और 26 वर्षीय अनीता उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और चोरी किए गए रत्नों को छिपाने की जगह भी बता दी। इसके बाद करीब 90 प्रतिशत कीमती रत्न बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शे को जब्त कर लिया गया और बाकी रत्नों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
