राजस्थान में इस सप्ताह फिर से शुरू हो सकती है बारिश
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों के इस सप्ताह फिर जोर पकड़ने की उम्मीद है और कई इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से राज्य में मानसून कमजोर पड़ रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 20-21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वहीं, 22-23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ और भाग में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। इसी तरह, 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भाग में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तथा पश्चिमी भाग मुख्यतया शुष्क रहा। सर्वाधिक बारिश टोडाभीम (करौली) में 33.0 मिलीमीटर रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चुरू में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
