रिलीज होते ही छा गया ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’
हंगामा हाउस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमांटिक गीत तुझसा कोई दूजा नहीं रिलीज के साथ ही श्रोताओं और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। यूट्यूब और अन्य संगीत मंचों पर गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।गीत को प्रियंका सरकार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल और संगीत प्रणव वत्स ने तैयार किए हैं। रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुत इस गीत का वीडियो निर्देशन और छायांकन अशोक मेहता ने किया है। वीडियो में दिलज़ान वाडिया और कोमल सोनी की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। गीत का निर्माण और रचनात्मक निर्देशन संजय भूषण ने किया है।
इसे वाइल्डफायर मीडिया लेबल के तहत रिलीज किया गया है। वीडियो की शूटिंग महाराष्ट्र के अलीबाग स्थित द डिलज़ान रिजॉर्ट में की गई है, जिसकी खूबसूरत लोकेशन गीत को आकर्षक दृश्यात्मकता प्रदान करती है। तकनीकी टीम में संपादन एवं रंग-संयोजन का कार्य जीतू राज, संगीत संयोजन अंकुश कर्मकार, ध्वनि मिश्रण एवं मास्टरिंग अरविंद सोनू तथा संगीत निर्माण मोनू रॉय ने संभाला है। इसके अलावा मेकअप अनिल मंडल, परिधान डिजाइनिंग गोविंद सिंह और निर्माण प्रबंधन की जिम्मेदारी मनोज कुमार रावत ने निभाई है। निर्माता संजय भूषण ने कहा कि पूरी टीम ने इस गीत को बनाने में काफी मेहनत की है और दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी दर्शकों का समर्थन इसी तरह मिलता रहेगा।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
