श्रद्धालुओं की शिकायतों के बाद तमिलनाडु के मंत्री ने वडापलानी के अंदावर मंदिर का किया निरीक्षण
चेन्नई, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) मंत्री एस. रमेश ने मंगलवार को यहां स्थित प्रसिद्ध वडापलानी अंदावर मंदिर का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं ने दर्शन में हो रही कठिनाइयों और फेरीवालों द्वारा पैदल मार्गों पर कथित अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। मंदिर में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने मंत्री से मुलाकात कर आरोप लगाया कि उन्हें गर्भगृह तक जाने से रोका जा रहा है और मुख्य प्रवेश द्वार से करीब 20 फुट पहले बैरिकेड लगा दिए गए हैं। हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री रमेश ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नि:शुल्क दर्शन करने वालों के लिए अलग प्रतीक्षा क्षेत्र बनाने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बेहोशी या अत्यधिक भीड़ जैसी आपात स्थितियों से बचने के लिए कुछ प्रतिबंध आवश्यक हैं।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
