हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश को लेकर जारी 'रेड अलर्ट' के मद्देनजर चार जिलों में शिक्षण संस्थान बंद
शिमला, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश को लेकर जारी 'रेड' अलर्ट के मद्देनजर कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों तथा शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान मंगलवार को बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राज्य के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक दिन में 115.6 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर तक होने वाली बारिश को 'बहुत भारी' और 204.5 मिलीमीटर से अधिक बारिश को 'अत्यधिक भारी' माना जाता है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, सोमवार शाम हुई बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में कुल 36 सड़कें बंद हो गईं। इनमें मंडी की 11 और चंबा की 10 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा 43 जल आपूर्ति योजनाएं और पांच बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी उपायुक्तों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने और उन संवेदनशील स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने की आशंका है। उन्होंने लोगों से आधिकारिक परामर्श का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर '1070' या जिला आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर '1077' पर संपर्क करने की अपील की है।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
