रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और कहा कि वे ''देश के युवाओं के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'' 'चलो संसद' मार्च में सोमवार को हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और प्रश्नपत्र लीक तथा शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बल प्रयोग किया। रितेश देशमुख ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि छात्रों की आवाज ''बिना किसी डर के, स्पष्ट और बुलंद तरीके से सुनी जानी चाहिए।''
इस संयुक्त बयान में कहा गया हे, ''हम अपने देश के युवाओं के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उनकी आवाज बुलंद, स्पष्ट और बिना किसी भय के सुनी जानी चाहिए। वे हमारे लोकतंत्र की धड़कन हैं और देश के भविष्य के वास्तविक निर्माता हैं।'' बयान में कहा गया, ''आइए, उनकी बात सुनें, उनका समर्थन करें और उन्हें सशक्त बनाएं। हमारे युवाओं की ऊर्जा, साहस और सपने उसी भारत का निर्माण करेंगे जिसकी हम कल्पना करते हैं। जय हिंद। — जेनेलिया और रितेश देशमुख।'' ऋतिक रोशन, दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, सोनाक्षी सिन्हा और शबाना आजमी सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। शबाना आजमी प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
