'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पोस्टर जारी किया। इस फिल्म को तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अभिनेता के रूप में अंतिम फिल्म बताया जा रहा है। निर्माण कंपनी ने फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले नया पोस्टर जारी करते हुए कहा कि दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का अब केवल दो दिन इंतजार करना है। यह फिल्म 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए पोस्टर में विजय कंधे पर बंदूक रखे नजर आ रहे हैं।
एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक में मुख्य अभिनेता का परिचय ''तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय'' के रूप में दिया गया है। केवीएन प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ''दो दिन में टीवीके का दबदबा। थलपति वेत्री कोंडन आ रहे हैं।''
फिल्म में विजय 'थलपति वेत्री कोंडन' नामक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 'टीवीके' तमिलगा वेत्री कषगम का भी संक्षिप्त नाम है, जिसकी स्थापना विजय ने दो वर्ष पहले की थी और जिस पार्टी की इस समय राज्य में सरकार है। निर्देशक एच. विनोद के अनुसार, फिल्म केवल प्रशंसकों को आकर्षित करने के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई पर केंद्रित है। उन्होंने फिल्म के अंतिम दृश्य को ''मुख्यमंत्री विजय की पहली फिल्म का भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण'' बताया।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
