सीजेपी के जारी प्रदर्शन के मद्देनजर डीएमआरसी ने फिर किये 16 मेट्रो स्टेशन बंद

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों का संचालन बंद कर दिया। डीएमआरसी ने सुबह छह बजकर 55 मिनट पर प्रभावित स्टेशनों की सूची जारी की। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर हालांकि इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।यह निर्णय बुधवार रात संसद मार्ग पर, प्रदर्शन स्थल से अलग क्षेत्र में, ताजा तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद लिया गया। वहीं, जंतर-मंतर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement