हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया। 'हाई फिडेलिटी', 'कॉन एयर' और '2012' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अभिनेता कुसैक ने 'एक्स' पर लेखिका अरुंधति रॉय का एक लेख साझा किया। लेख में रॉय ने इस सप्ताह की शुरुआत में संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की है। कुसैक ने पोस्ट किया, ''मेरे पसंदीदा साथी 'कॉकरोच' से एक अच्छी खबर।'' कुसैक ने 2019 में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी उनका समर्थन किया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
