पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार गैंगस्टर को जकार्ता से वापस लाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जोबनजीत सिंह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कई देशों में अपनी गतिविधियां संचालित कर गिरफ्तारी से बच रहा था।
यादव ने विवरण देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने पंजाब के ‘ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल’ और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया के जकार्ता से वापस लाने में सफलता हासिल की है।” उन्होंने बताया, “यह अभियान ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ का सफल समापन है। यह छह महीने तक चलाया गया एक अंतरराष्ट्रीय अभियान था, जिसमें खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार निगरानी रखी गई, महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया गया।” अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और दुनिया में कहीं भी छिपे भगोड़ों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
