दक्षिण दिल्ली में झगड़े के दौरान कथित हमले में फेरीवाले की मौत, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 26 जुलाई 2026। दक्षिण दिल्ली के एम्स मेट्रो स्टेशन के निकट झगड़े के दौरान कथित तौर पर हमला किए जाने से 45 वर्षीय एक फेरीवाले की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान तैमूर नगर निवासी लोकेश (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसे राह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है, जो सफदरजंग अस्पताल के निकट फेरी लगाकर आजीविका चलाता था।
उन्होंने बताया कि यह घटना 23 और 24 जुलाई की दरमियानी रात को अरविंद मार्ग स्थित एम्स मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या-3 के पास हुई। पुलिस के अनुसार, हौजखास थाने में झगड़े की सूचना संबंधी पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मनोज सिंह को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पास के एक बस स्टॉप पर मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें मनोज सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हौजखास थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(2) के तहत हत्या का एक मामला दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
