वाराणसी हवाईअड्डे पर 70 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त
वाराणसी (उप्र), मंगलवार, 28 जुलाई 2026। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को डीआरआई ने 70 लाख रुपये मूल्य का 491.290 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शारजाह से एक भारतीय यात्री सोना लेकर वाराणसी आ रहा है। सूचना के आधार पर विमान आने के बाद यात्रियों की तलाशी ली गई जिसमें एक यात्री की सीट के नीचे से पेस्ट कंपाउंड के रूप में छुपा कर रखा गया सोना बरामद किया गया। यात्री से पूछताछ के दौरान बरामद सोने की किसी भी तरह के कागजात प्राप्त नहीं हुए। तस्करी के आरोप में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 23 जुलाई को डीआरआई ने बिहार से नयी दिल्ली जा रही एक महिला यात्री के पास से, ट्रेन के माध्यम से बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया लगभग 4.98 किलोग्राम सोना बरामद किया था जिसकी अनुमानित कीमत 7 .11 करोड़ रुपये थी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
