सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने के बहाने भारतीय सेना के एक कर्मी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास कथित लूटपाट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब आठ महीने से चकमा दे रहा था और अब इस मामले के सभी चार आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तीन दिसंबर 2025 का है जब सिक्किम निवासी सेना के कर्मी ने आरोप लगाया कि पहाड़गंज इलाके में सस्ता होटल दिलाने के नाम पर उनके साथ लूटपाट की गई है। उन्हें कुछ वक्त दिल्ली रुक कर पंजाब जाने वाली ट्रेन में सवार होना था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित से एक बिचौलिए ने संपर्क किया, जिसने उन्हें 600 रुपये में एक होटल में कमरा उपलब्ध कराने की पेशकश की। होटल में ठहरने के बाद बिचौलिए ने उन्हें एक महिला की सेवाओं की कथित तौर पर कई बार पेशकश की, लेकिन सैनिक ने हर बार मना किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "उनके मना करने के बावजूद, एक महिला ने कमरे में प्रवेश किया और इसके कुछ देर बाद और तीन लोग कमरे में घुस गए। उन्होंने सेना के कर्मी को गलत तरीके से बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की, और ऑनलाइन माध्यम से 7,500 रुपये स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया।" पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित के सामान की तलाशी भी ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने होटल छोड़ने के दौरान घटना की जानकारी होटल प्रबंधक को दी तो उसने भी उन्हें धमकी दी।

पुलिस ने पहाड़गंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर चार दिसंबर, 2025 को होटल प्रबंधक सोहेल अख्तर, वेटर छोटे लाल और सफाई कर्मी संजय को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, "पूछताछ के दौरान, तीनों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सस्ते होटल का झांसा देते और बाद में यौन सेवाओं के लिए भुगतान के बहाने उनसे वसूली करते थे।" पुलिस ने कहा कि चौथे आरोपी कथित बिचौलिए समीर आलम (25) को 29 जुलाई को एक गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह बिहार के किशनगंज का रहने वाला है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement