रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर शिवभक्तों का स्वागत किया।श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी यात्रा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे शिविर संचालकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों की आवश्यकताओं और शिविरों में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल, जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ सेवा में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
