मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोंडली में गाजीपुर नाले और हिंडन नहर पर संपर्क पुलों का किया उद्घाटन किया

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में गाजीपुर नाले और हिंडन नहर पर नवनिर्मित दो लेन के दो संपर्क मार्ग पुलों का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संपर्क मार्ग परियोजना लंबे समय से स्वीकृत थी, लेकिन इसके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं की गई थीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनने के बाद आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और स्वीकृतियां प्रदान की गईं, दोबारा कोष आवंटित किया गया और अब यह परियोजना जनता को समर्पित की जा रही है।  गुप्ता ने कहा, “दिल्ली सरकार का ध्यान ऐसी आधारभूत संरचना विकसित करने पर है, जिसका सीधा और व्यापक लाभ आम नागरिकों को मिले। सड़क नेटवर्क को मजबूत करना, यातायात के दबाव को कम करना और दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।” कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद थे।

मल्होत्रा ने कहा कि इन पुलों के निर्माण से त्रिलोकपुरी, कोंडली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर सड़क संपर्क, सुगम आवागमन और अधिक सुविधाजनक यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ दैनिक यात्रियों की आवाजाही को और आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री सिंह ने कहा कि इस परियोजना से मौजूदा कोंडली ब्रिज पर यातायात के दबाव और जाम को कम करने में मदद मिलेगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement