एचएमपीएल को झारखंड में एनएचएआई से 28.47 करोड़ रुपये का ठेका मिला
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। बुनियादी ढांचा और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 28.47 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह ठेका ई-निविदा प्रक्रिया के जरिये हासिल हुआ है। कंपनी ने कहा, ‘‘एनएच-31 पर झारखंड में 12.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मदनगुंडी टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क एजेंसी के रूप में काम करने के लिए एनएचएआई से आशय पत्र (एलओए) मिला है।’’ ठेके की कुल कीमत 28.47 करोड़ रुपये है और इसकी अवधि 12 महीने है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (एचएमपीएल) नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर सड़क परियोजनाओं के निर्माण का काम करती है।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
