राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियों में अभी कमी आने की संभावना है। हालांकि, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से भारी बारिश हुई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य के भरतपुर, अलवर, कोटा जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं जयपुर, डीग, दौसा, धोलपुर, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान सर्वाधिक बारिश नदबई (भरतपुर) में 110 मिलीमीटर हुई। इस बीच राज्य में कई इलाकों में अब भी तापमान काफी ऊंचा बना हुआ है। गंगानगर में शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में बारिश की गतिविधियों में अभी कमी आएगी। हालांकि इस दौरान कई जगह बादल छाए रहने या हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
