हिमाद्री स्पेशलिटी ने बिड़ला टायर्स के लिए 3000 करोड़ रुपये के राजस्व का रखा लक्ष्य
हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बिड़ला टायर्स के कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही है और अगले कुछ वर्ष में इसका राजस्व बढ़ाकर करीब 3,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है। हिमाद्री स्पेशलिटी ने 2023 में दिवाला समाधान योजना के तहत डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज के साथ मिलकर 347 करोड़ रुपये में बिड़ला टायर्स का अधिग्रहण किया था। बयान के अनुसार, कंपनी भविष्य में प्रीमियम उत्पादों, निर्यात और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टायरों पर ध्यान केंद्रित करेगी। हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग चौधरी ने बताया कि कंपनी की रणनीति संचालन से हटकर कारोबार के विस्तार पर केंद्रित है।
कंपनी बयान के अनुसार, अगले कुछ वर्ष में बिरला टायर्स को लगभग 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व वाले व्यवसाय में बदलने के लिए एक विकास योजना तैयार की है जिसमें प्रीमियम उत्पादों, निर्यात और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टायरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बिरला टायर्स का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 187 करोड़ रुपये था। भविष्य की योजनाओं पर चौधरी ने कहा कि बिड़ला टायर्स कृषि, वाणिज्यिक वाहनों और उभरते हुए क्षेत्रों में लगभग 400 नए ‘स्टॉक कीपिंग यूनिट’ (एसकेयू) पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी ‘पैसेंजर कार रेडियल’ (पीसीआर) बाजार में प्रवेश करने की अपनी योजना को भी आगे बढ़ा रही है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
