बंगाल होटल अग्निकांड: होटल का पट्टाधारक गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
कोलकाता, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। मध्य कोलकाता में स्थित एक होटल में, एक दिन पहले आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत के बाद होटल के पट्टाधारक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘शिखा इन’ के पट्टाधारक अबू जफर को बुधवार रात हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ‘मिर्जा गालिब स्ट्रीट’ पर स्थित पांच मंजिला इमारत में आग लगने से चार साल के बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह लोग घायल हुए थे। इस इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे। मृतकों में कई बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल थे। इसी इमारत में होटल ‘शिखा इन’ भी था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘जफर को जोरासांको इलाके में उसके घर से पकड़ा गया। दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि ‘शिखा इन’ इमारत की तीसरी मंजिल पर था और लगभग 1,100 वर्ग फुट जगह में फैला हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि होटल में पांच छोटे कमरे थे। अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के ‘डिटेक्टिव डिपार्टमेंट’ की विशेष जांच टीम ने आग से सुरक्षा के नियमों के कथित उल्लंघन और आवासीय इमारत का इस्तेमाल होटल के लिए किए जाने के मामले में अपनी जांच तेज कर दी है।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
