एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर

img

डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गोवा के पहले कम्युनिटी रेडियो स्टेशन मंडोवी के लॉन्च पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने शिरकत की। समारोह के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि कोई देश तभी खुशहाल हो सकता है, जब यहां की एजुकेशन अच्छी हो। अभिनेत्री ने समारोह में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं इस खास आयोजन में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका मिला, जो ऐसी कहानियों से भरी है। यहां आकर मैं बहुत इंस्पायर हो गई हूं।" अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि समारोह में शामिल होकर काफी प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि एक मजबूत, खुशहाल समाज और खुशहाल देश तभी बन सकता है, जब अच्छी एजुकेशन दी जाए, खासकर स्टूडेंट को। मुझे लगता है कि डॉ. अश्विन फर्नांडिस के सपोर्ट से ऑर्गनाइजेशन ने बहुत शानदार काम किया है। एजुकेशन बहुत जरूरी है, मैं खुद मध्य प्रदेश में इसी को लेकर काम कर रही हूं।"

उनका मानना है कि सभी को डॉ. अश्विन फर्नांडिस से सीखना चाहिए कि इतना बड़ा इम्पैक्ट डालने के लिए सिस्टम और प्रोसेस कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा, "गोवा आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।" अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमारे समाज के कुछ हिस्सों को उस तरह की एजुकेशन नहीं मिल पाती, जो इस तरह के स्टेज दे रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एजुकेशन का ट्रेडिशनल रास्ता अपनाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह इसके लिए है कि बच्चा आगे बढ़कर अपने जीवन में क्या करेगा या कर सकता है, जैसे कि वह स्पोर्ट पर्सन बन सकता है, नासा में जा सकता है, फिल्मी जगत में नाम बना सकता है। ऐसे ही कई जगहों में अपना करियर चुन सकता है। मेरा मानना है कि ग्लोबल एजुकेशन को इतना मजबूत होना चाहिए कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का मौका मिले।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement