सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंटी बंगारम अब हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। परिवार, भावनाओं और रहस्यों से बुनी यह कहानी घर वापसी के एक सफर को दर्शाती है, जो अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच सामंथा ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मां इंटी बंगारम मेरे लिए सिर्फ एक और फिल्म नहीं थी। हमने इसे मजेदार और दिल को खुश कर देने वाली फिल्म बनाने की कोशिश की थी और इसे बनाते हुए जो खुशी मिली, वह आज भी मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि यह दिल को छू लेने वाली और आसानी से एंजॉय की जा सकने वाली कहानी है।
मुझे खुशी है कि अब यह हिंदी में भी सोनी लिव पर उपलब्ध है। यह ऐसी फिल्म है जिसे आप शनिवार की दोपहर अपने परिवार के साथ, अच्छा खाना खाते हुए आराम से देख सकते हैं। बस बैठिए, रिलैक्स कीजिए और इस सफर का आनंद लीजिए। बीवी नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु दमदार और बहुआयामी किरदार में नजर आती हैं। फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मंचाले और गौतमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। एक्शन और मनोरंजन से भरपूर मां इंटी बंगारम अब हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।
Similar Post
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
-
संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय
नेटफ्लिक्स की चुंबक अपने मजेदार किरदारों और हल्के-फुल्के हास्य के ...
-
श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार से ...
