अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान

img

अभिनेता अनुपम खेर अपनी 555वीं फिल्म की ओर बढ़ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए एक नोट शेयर किया। अनुपम खेर ने लिखा, "घोषणा!! कुछ बातों को थोड़े समय के लिए दिल के करीब रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें बताने की खुशी ही कुछ और होती है। इसलिए अभी के लिए मैं बस इतना ही कहूंगा कि मुझे अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। बाकी जानकारी सही समय पर। तब तक, मुझे भी इस सस्पेंस का मजा लेने दीजिए। जय हो। 555वीं।" अभिनेता अनुपम खेर द्वारा पोस्ट शेयर करने के बाद उनके इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आगामी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें बधाई दी। अशोक पंडित ने लिखा, "यह तो बस शुरुआत है, करणवीर शर्मा ने कमेंट किया, "वाह! बहुत-बहुत बधाई सर।"

आगे भूमि पेडनेकर और तारा शर्मा समेत कई एक्टर्स ने बधाई दी। अभिनेता की बात करें तो अभी उनकी तीन फिल्में 'श्री राम जन्मभूमि', 'खोसला का घोसला-2' और 'ये प्रेम मोह लिया' रिलीज होने के लिए लाइन पर लगी हुई हैं। तीनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रही है। म्यूजिकल पारिवारिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।

'श्री राम जन्मभूमि' अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की भावनात्मक और ऐतिहासिक यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी। इस फिल्म में अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। 'खोसला का घोसला 2' साल 2006 की कल्ट क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में की गई है, जो कि पूरी हो चुकी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement