कानपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आग, कोई हताहत नहीं
कानपुर (उप्र), गुरुवार, 03 सितंबर 2026। कानपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक निजी इमारत में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई, जिससे कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि कार्यालय में धुआं और आग की लपटें देखे जाने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। लाल ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’ आग से कार्यालय के अंदर रखी कई फाइलें और दस्तावेज कथित तौर पर जल गए। अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया है और आग लगने का सही कारण भी तुरंत पता नहीं चल पाया है। लाल ने कहा, ‘‘कुछ फाइलों के जलने की खबर है, लेकिन यह जांच का विषय है।’’ पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Similar Post
-
दिल्ली के कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी कराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्व ...
-
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए दाखिल कर सकते हैं फॉर्म 6 : निर्वाचन आयोग ने अदालत में कहा
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली उच् ...
-
सिरसा में थाने के पास ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
