नवीन ने जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में की पूजा-अर्चना
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को यहां के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर श्री नवीन का पुजारियों ने स्वागत किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के बाद श्री नवीन कहा, “प्रभु श्री कृष्ण हम सबके इष्टदेव हैं और देश, सनातन परंपराओं और संस्कृतियों के हमेशा वाहक रहे हैं। प्रभु श्री कृष्ण ने हमेशा अधर्म का नाश करने और धर्म को स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन दिया है। उनके जीवन को हम उसी रूप में अपनाकर आत्मसात करते हैं।
प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद समस्त भारतवासियों और समस्त हिंदू समाज को इसी प्रकार से मिलता रहे।”उन्होंने कहा, “आज जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब प्रभु श्री कृष्ण को नमन करने के लिए इस्कॉन के इस पवित्र मंदिर में आए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि समस्त देशवासियों, हमारे सभी हिंदू और सनातन परंपरा के लोगों के जीवन में सुख-शांति रहे तथा प्रभु श्री कृष्ण के आशीर्वाद से भारत उसी रूप में यशस्वी बनता रहे, जैसे पूर्व के कालखंड में था।”
Similar Post
-
उप्र के विभिन्न जिलों में चोर गिरोह के छह सदस्य तीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बहराइच (उप्र), मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प् ...
-
माकपा ने जनगणना नियमों में किए गए संशोधनों को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पा ...
-
दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से पहले अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी कोलकाता पुलिस
कोलकाता, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। कोलकाता में चोरबागान दुर्गा ...
