भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच अब बातचीत और सैन्य स्तर पर संपर्क बढ़ाने की कोशिशें तेज होती दिखाई दे रही हैं। पूर्वी सेक्टर के वाचा-दामई बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर दोनों देशों के कॉर्प्स कमांडरों की हाई-लेवल बैठक को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बीजिंग में अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात के बाद सीमा पर तनाव कम करने के लिए 8-सूत्रीय सहमति की बात सामने आई है। इसके तहत दो नई मिलिट्री हॉटलाइन और दो नए बॉर्डर मीटिंग पॉइंट्स बनाए जाने की योजना है। अब सबसे बड़ा सवाल है—क्या इन कदमों से भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम होगा? और क्या 2026 में करीब 7 साल बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत का दौरा करेंगे?
Similar Post
-
द्रमुक ने बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर टीवीके सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) क ...
-
ओम प्रकाश माथुर 23 अक्टूबर को केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। सिक्किम के पूर्व राज्यप ...
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना की
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
