सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि मामले में लापरवाही के लिए निगम के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में दक्षिण जोन के उपायुक्त, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।
निगम के आदेश में कहा गया है कि दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार को दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन सर्विसेज (कंट्रोल एंड अपील) रेगुलेशन, 1959 और लागू दूसरे नियमों के तहत तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। अन्य आदेश में रणवीर सिंह (सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (दक्षिण जोन), ललित कुमार गोयल (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, बिल्डिंग), सुनील चौहान (असिस्टेंट इंजीनियर)और आशीष कुमार (जूनियर इंजीनियर)को भी निलंबित किया गया है। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुरक्षा उपायों और जारी बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए नयी दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत स्थल का फिर दौरा किया। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दुर्घटना स्थल का आज दौरा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम अभियान में निरंतर काम कर रही है। श्री सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले के जिम्मेदार सभी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त और मुख्य सचिव को दिये है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
