टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे

img

चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेता बुधवार को यहां पनैयूर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने यहां टीवीके मुख्यालय में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। माकपा पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि टीवीके सरकार को उसका समर्थन मुद्दा-आधारित और बाहर से दिया जाने वाला समर्थन है। पार्टी का राज्य के मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। बुधवार की बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन की संरचना को औपचारिक रूप देने पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण बैठक में साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने, संयुक्त संचालन समिति गठित करने और गठबंधन के लिए आधिकारिक पहचान तय करने पर चर्चा होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement