एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा सर्वेक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ‘पेइंग-गेस्ट’ (पीजी) आवास की तीन इमारतें ‘असुरक्षित दिखाई दी’ हैं, जिनमें फिलहाल 69 लोग रह रहे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पिछले चार दिनों में 111 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है और 88 संपत्तियों को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि निगम को नौ अन्य इमारत भी मिली हैं जिनमें बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह सर्वेक्षण शुरू किया गया था। इस सर्वेक्षण के तहत अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 1,355 पीजी इमारतों को शामिल किया गया है। बाहर से देखने पर असुरक्षित दिखाई दी तीनों इमारत साउथ जोन-एक में चिन्हित की गई हैं, जहां सर्वेक्षण अब भी जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
