दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 20 सितंबर 2026। उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि अलीपुर थाने को पूर्वाह्न करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली जिसके बाद चार एंबुलेंस, दमकल की एक गाड़ी और आपदा प्रबंधन वाहन के साथ एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत में लिंटर डालने का काम हो रहा था, तभी उसे सहारा देने के लिए लगाई गई शटरिंग, जिसे स्थानीय भाषा में ‘बल्ली’ कहा जाता है, संभवत: टूट गई और ढांचा गिर गया। घटना के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
