पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में रविवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। वन मंत्री मनोज ओरांव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिराकाटा वन क्षेत्र में बिजली के तार के संपर्क में आने से दो वयस्क हाथियों और एक हाथी के बच्चे की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इन हाथियों की मौत से वन्यजीवों के आवागमन वाले गलियारों की सुरक्षा और वन क्षेत्रों में खुले या अवैध बिजली कनेक्शन के इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ गई है। मंत्री ने कहा, ‘‘यह एक दुखद घटना है। हमने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध बिजली कनेक्शन या ऐसी गतिविधियों की तत्काल सूचना दें, जिससे वन्यजीवों को खतरा हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाथियों से धान की फसल की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने बिजली के तारों की बाड़ लगाई होगी।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
