दिल्ली के उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो गुर्गे घायल
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तरपूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो संदिग्ध गुर्गे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के रूप में हुई है, उनके पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की आवाजाही के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। अधिकारी ने कहा कि जब आरोपी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं और वे बाल-बाल बच गये। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
