‘बिजली का लट्टू’ ने WAVES ओटीटी पर मचाई धूम
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता संजय पाण्डेय की फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ वेव्स ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म ने वेव्स ओटीटी के ‘फील गुड पिक्स’ में पहला और ‘ट्रेंडिंग’ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। फिल्म की इस उपलब्धि से पूरी टीम उत्साहित है। संजय पाण्डेय के अभिनय और सहज अंदाज को दर्शकों की सराहना मिल रही है। विभिन्न किरदारों में अपनी मजबूत स्क्रीन उपस्थिति के लिए पहचाने जाने वाले संजय पाण्डेय ने इस फिल्म में भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।
इस उपलब्धि पर संजय पाण्डेय ने कहा कि ‘बिजली का लट्टू’ को दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए बेहद खुशी की बात है। वेव्स ओटीटी पर फिल्म का ‘फील गुड पिक्स’ में पहले और ‘ट्रेंडिंग’ में दूसरे स्थान पर पहुंचना पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने फिल्म के दर्शकों और पूरी टीम का आभार जताया। निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने वेव्स ओटीटी पर फिल्म के प्रदर्शन पर खुशी जताई। फिल्म की कहानी, मनोरंजन और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की पसंद मिल रही है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से डिजिटल मंच पर भोजपुरी और क्षेत्रीय कहानियों की बढ़ती लोकप्रियता भी सामने आती है।
Similar Post
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
-
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चर ...
-
रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ से आया दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज
‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। इस ...
