ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57.14 प्रतिशत महिलाएं हैं जबकि 40.15 प्रतिशत परामर्श 46 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों ने लिए। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि इससे पता चलता है कि टेलीमेडिसिन की पहुंच महिलाओं और बुजुर्गों तक भी बढ़ रही है। राष्ट्रीय मंच ई-संजीवनी पर टेलीमेडिसिन परामर्श की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाने के बाद यह जानकारी सामने आई। ई-संजीवनी के जरिए मरीज देश के किसी भी कोने से चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ई-संजीवनी ने 15 सितंबर, 2026 को यह महत्वपूर्ण आंकड़ा पार किया। इस मंच के जरिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 50,00,92,730 टेलीमेडिसिन परामर्श दिए जा चुके हैं।
इस मंच के जरिये हर दिन करीब ढाई से तीन लाख लोग अंग्रेजी और 14 भारतीय भाषाओं में चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। बयान में बताया गया कि एक दिन में सबसे अधिक छह लाख 30 हजार 315 परामर्श दर्ज किए गए। बयान के मुताबिक, ‘‘कुल परामर्श में महिलाओं की हिस्सेदारी 57.14 प्रतिशत है, जबकि 40.15 प्रतिशत परामर्श 46 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों ने लिए। इनमें 16.25 प्रतिशत परामर्श 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं।’’
Similar Post
-
आपदा प्रबंधन के लिए ‘शून्य जनहानि’ का दृष्टिकोण अपना रही सरकार : शाह
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
सुदीप शर्मा के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा था: अभिषेक बनर्जी
पणजी, रविवार, 22 नवम्बर 2026। अभिनेता अभिषेक बनर्जी का कहना है क ...
-
राजस्थान के फलोदी में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
जोधपुर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राजस्थान के फलोदी जिले में मंडल ...
