भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारी राजू खान ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया और बुधवार सुबह तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में जूते बनाने का सामान और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैक्टरी के बड़े हिस्से में फैल गई।
खान ने बताया कि दमकलकर्मियों ने फैक्टरी के अंदर और बाहर से आग बुझाने का प्रयास किया। आग को आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया। खान के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
