ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

img

भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया, जिनमें नबरंगपुर और नुआपाड़ा जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, नबरंगपुर के जिलाधिकारी महेश्वर स्वैन को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2019 बैच की आईएएस अधिकारी आन्या दास को नबरंगपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

नुआपाड़ा के जिलाधिकारी मधुसूदन दाश को सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 2020 बैच की आईएएस अधिकारी मधुमिता नुआपाड़ा की नयी जिलाधिकारी होंगी। सरकार ने प्रदीप कुमार नायक को मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है, जबकि अशनी ए. एल. को भवानीपटना का उप-जिलाधिकारी और कस्तूरी शॉ को सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement