जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत के लिए युवा कांग्रेस की याचिका पर तुरंत सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति संबंधी युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की याचिका पर शुक्रवार को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
इस मामले का पहली बार उल्लेख बृहस्पतिवार को किया गया था और पीठ ने इसे शुक्रवार को सूचीबद्ध करने की अनुमति प्रदान की। शुक्रवार को जब याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं की गई तो वकील ने एक बार फिर इस पर आज ही सुनवाई का अनुरोध किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए वकील के बार-बार आग्रह करने के बावजूद इसे तुरंत सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘आज ऐसी क्या आपात स्थिति है? हम इस पर सोमवार को सुनवाई करेंगे। इसे सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।’’ दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद युवा कांग्रेस ने उच्च न्यायालय का रुख किया है।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
