मिजोरम: सिंधिया ने 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
आइजोल, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को मिजोरम में करीब 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये पहल पूर्वोत्तर को बदलने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। सिंधिया ने लेंगपुई हवाई अड्डे पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में मदद मिलेगी। सिंधिया आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके तुइवामित गए, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आइजोल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में करीब 350 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली नौ परियोजनाओं की आधारशिला भी डिजिटल माध्यम से रखी। मंत्री ने मंगलवार को आइजोल में पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन आयोजित किये जाने की भी घोषणा की। इससे पहले इस सम्मेलन का आयोजन अगरतला में किया गया था।
उन्होंने कहा कि मिजोरम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में ऋण की उपलब्धता बढ़ाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर निवेश को बढ़ावा देना है। सिंधिया ने कहा कि 2025 में आयोजित पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन में क्षेत्र के लिए करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं जताई गई थीं, जिसमें मिजोरम को भी बड़ी हिस्सेदारी मिली थी। उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस बैंकर्स सम्मेलन का उद्देश्य संस्थागत ऋण की उपलब्धता मजबूत करके क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को अधिक आर्थिक गतिविधियों में बदलना है। अधिकारियों ने बताया कि सिंधिया मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन में शामिल होंगे।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
