छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के बयान के अनुसार, आडवाणी (98) का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचार किया जा रहा है। वह न्यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। बयान में कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जसोला विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। आडवाणी कई बार भाजपा के अध्यक्ष रहे और उन्होंने 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। पार्टी को एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
