सत्ता परिवर्तन के राजनाथ के आरोप पर सिब्बल का पलटवार, कहा- अब सरकार के जाने का समय आ गया है
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने संबंधी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आरोप पर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता चाहती है और अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को लेकर एक दिन पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा था। सिंह ने आरोप लगाया था कि ये दल बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं और अराजकता फैलाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकतंत्र किसी को भी अराजकता फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने का अधिकार नहीं देता। सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजनाथ सिंह जी, आप आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस बांग्लादेश की तर्ज पर ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहती है। ऐसा नहीं है। जनता ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहती है।” निर्दलीय सांसद ने कहा, “ ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत’ के नारे के साथ हुए प्रदर्शनों ने आपको सत्ता तक पहुंचाया था। इसके बाद आपने भ्रष्टाचार को गले लगा लिया, संस्थाओं पर कब्जा कर लिया और मतदाता सूची में हेरफेर की। अब जाने का समय आ गया है!”
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
