अमृतसर में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने आरोपियों के पास से 10 पिस्तौल और 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोप है कि ये तस्कर आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने के लिए अवैध हथियार मुहैया कराते थे। इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यादव ने बताया कि नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 98 किलो अवैध पटाखे जब्त किए
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पटा ...
-
नेहा बोरा ने पुलिस के नोटिस के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिए ...
-
अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली में अवजल अवसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा ...
