उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 98 किलो अवैध पटाखे जब्त किए
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पटाखों की अवैध रूप से आपूर्ति करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है और 98 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवाल ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने अवैध पटाखों के परिवहन के संबंध में मुखबीर की सूचना के बाद गत शनिवार को नंद नगरी इलाके में एक कार को रोका जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले।
अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग इन पटाखों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार लिया गया और पटाखे तथा कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 44 और 33 साल की दो महिलाओं और दक्षिण दिल्ली के बदरपुर निवासी 28 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा के गुरुग्राम से ये पटाखे लाए थे और इसकी आपूर्ति इलाके में करनी थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 98 किलो अवैध पटाखे जब्त किए
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पटा ...
-
नेहा बोरा ने पुलिस के नोटिस के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिए ...
-
अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली में अवजल अवसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा ...
