आरक्षण विरोधी नेताओं को अगले चुनाव में हराए मराठा समुदाय: जरांगे
बीड (महाराष्ट्र), मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने मंगलवार को समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अगले चुनावों में आरक्षण का विरोध करने वाले राजनीतिक नेताओं को हराएं। बीड तहसील के नारायणगढ़ तीर्थस्थल पर दशहरा रैली को संबोधित करते हुए जरांगे ने देवेन्द्र फडणवीस सरकार की आलोचना की। उन्होंने संकट से जूझ रहे किसानों को सूखे के लिए 5,000 रुपये का मुआवजा दिए जाने को बेहद कम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा से 500 करोड़ रुपये हासिल किए और अपने बेटे तथा सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिए इस रकम का लेनदेन किया।
उन्होंने कहा, “शिंदे को इसका जवाब देना चाहिए। मेरे पास सबूत हैं।” जरांगे ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने लिए बहुत ज्यादा संपत्ति जमा कर ली है, जबकि आम नागरिक और गरीब मराठा परिवार गंभीर परेशानी में हैं। उन्होंने कहा, “नेता करोड़पति बन गए हैं, लेकिन उन्होंने आम लोगों या गरीब मराठा परिवारों की स्थिति सुधारने के लिए कभी काम नहीं किया।” उन्होंने युवाओं से शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं के जरिए खुद को सशक्त बनाने की अपील की। ओबीसी आरक्षण के लिए कई बार भूख हड़ताल कर चुके जरांगे ने कहा, “मराठा समुदाय के आरक्षण का विरोध करने वाले राजनीतिक नेताओं को 2029 में जीत नहीं मिलनी चाहिए। उन्हें सत्ता से हटाया जाना चाहिए।”
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
