जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने बुधवार को बारामूला जिले के डेलिना इलाके में तलाशी अभियान चलाया और वसीम अहमद बेग तथा ताहिर अहमद मलिक नामक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी), एक पिस्तौल, पिस्तौल के 10 कारतूस और 6,500 रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। ओवरग्राउंड वर्कर ऐसे लोग होते हैं जो गुप्त रूप से आतंकवादियों को रसद, पनाह, सूचना या अन्य तरह की मदद मुहैया कराते हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
-
नये वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
