मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में बृहस्पतिवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय वाले भवन पर पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो दिनों में सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले की यह दूसरी घटना है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि लंगकिर्डिंग इलाके में स्थित भवन पर हमले से कोई संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा, ''भवन के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मी को सुबह तक हमले की जानकारी नहीं थी। संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया जा रहा है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।'' बुधवार को सुबह लैतुमखरा इलाके में स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर भी इसी तरह के हमले की घटना हुई थी।
Similar Post
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
-
नये वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
