माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कोलकाता के बाहरी इलाके में भाजपा समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। वहीं, सत्तारूढ़ दल के स्थानीय विधायक ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उत्तर 24 परगना जिले में कांग्रेस की राजारहाट इकाई के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिश्नुपुर-1 पंचायत क्षेत्र में स्थित उनके पार्टी कार्यालय में भाजपा समर्थकों ने तोड़फोड़ की। माकपा नेताओं ने भी दावा किया कि बिश्नुपुर-2 पंचायत क्षेत्र में स्थित उनके पार्टी कार्यालय में ‘‘कट्टर सनातनियों’’ ने तोड़फोड़ की। दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
हालांकि, राजारहाट-न्यूटाउन के विधायक पीयूष कनोडिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तोड़फोड़ की ऐसी कोई घटना नहीं हुई। कनोडिया ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल से मार्क्सवाद खत्म हो गया है। राज्य में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की विचारधारा फलेगी-फूलेगी।’’ कनोडिया ने यह भी कहा कि उन्हें कथित घटनाओं के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की कोई जानकारी नहीं है।
Similar Post
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
-
नये वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
