मैसूरु दशहरा पूजा के दौरान मंत्रियों को प्रवेश से रोकने के मामले में शिवकुमार ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को उस घटना की जांच करने के निर्देश दिए है जिसमें पुलिस अधिकारियों ने मैसूरु महल परिसर में नंदी ध्वज पूजा स्थल पर मंत्रियों को कथित तौर पर प्रवेश करने से रोक दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, 21 अक्टूबर को मैसूरु दशहरा शोभायात्रा की शुरुआत में आयोजित पूजा के दौरान मंत्रियों बालकृष्ण, नरेंद्रस्वामी और बसवंतप्पा को पूजा स्थल में कथित तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया गया। बयान के मुताबिक, शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने खुद हस्तक्षेप करके मंत्रियों के प्रवेश की व्यवस्था की, लेकिन संबंधित अधिकारियों के व्यवहार पर अप्रसन्न्ता जताई।
उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रियों को पूजा स्थल में प्रवेश से रोककर अधिकारियों ने अस्वीकार्य व्यवहार किया। मैंने खुद हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि मंत्रियों को प्रवेश मिले। हालांकि, अधिकारियों की ऐसी उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को घटना की जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करते हुए एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
