उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की

img

गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को पत्नी के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर बिसेन ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन करने, प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने तथा उसकी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।

इससे पहले, राज्यपाल ने केदारनाथ पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, देशवासियों और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा बाबा केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। बिसेन ने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा से उन्हें उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने चारधाम की पावन भूमि पर राज्यपाल के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी भानुमति बिसेन भी उनके साथ थीं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement